पीएम मोदी ने अलवर घटना के विरोध में मायावती द्वारा कांग्रेस से समर्थन वापस लेने को कहा, बोली दो टुक में मायावती प्रधानमंत्री खुद इस्तीफा क्यों नही दे देते

तारिक खान
लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रविवार को कुशीनगर में अपनी एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुवे अलवर घटना का ज़िक्र करते हुवे कहा कि मायावती अलवर कांड पर घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें। अगर उन्हें इस घटना से तकलीफ है तो वह राजस्थान की कांग्रेस सरकार से समर्थन वापस क्यों नहीं लेतीं।

उन्होंने कहा कि इस बारे में बसपा उचित और सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं होने पर सही राजनीतिक फैसला जरूर लेगी लेकिन मोदी गुजरात के ऊना दलित कांड, रोहित वेमुला कांड और गुजरात तथा अन्य भाजपा शासित राज्यों में आए दिन हो रहे दलित अत्याचार की नैतिक जिम्मेदारी लेकर अपने पद से इस्तीफा क्यों नहीं देते।











