दालमंडी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से जुडी महिलाये कल मनायेगी ईद, बांधेगी पीएम को राखी

तारिक आज़मी.
वाराणसी. मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र दालमंडी में आज एक कार्यक्रम के तहत एकत्रित हुवे मुस्लिम पुरुषो और महिलाओं ने एक दुसरे को सिवई खिला का बधाई दिया और प्रधानमंत्री के प्रचंड बहुमत पाने पर खुशिया मनाई। इस दौरान शेख आसिफ ने बताया कि मुस्लिम समुदाय खुश है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो हमारे दिलो पर राज कर रहे है एक बार फिर प्रचंड बहुमत से जीत गए है। इसी ख़ुशी में हम सब एक दुसरे को मुह मीठा करा रहे है।

मुस्लिम महिला हुस्ना ने कहा कि भले ही ईद में अभी एक सप्ताह से अधिक का समय बचा हुआ है, मगर इस प्रचंड जीत के बाद हम लोग कल ही (अर्थात आज पीएम मोदी के वाराणसी दौरे के दिन) ईद मनायेगे। इस अवसर पर दालमंडी के काफी नागरिक और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।











