ऑक्सी होम सोसायटी के गंदे पानी से हरी-भरी खेती को नुकसान
सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। बिल्डर द्वारा किसान के खेत में जबरन पानी छोड़ने से उसकी फसल नष्ट हो गई। खेत में लबालब पानी भरा हुआ है, जिसमें आसपास की कॉलोनियों और झुग्गियों के बच्चे आकर तैरते हैं। कभी भी कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अफजलपुर थाना साहिबाबाद निवासी हरपत पुत्र मांगेराम का बेहटा हाजीपुर लोनी में खेत है। खेत के पास ही ऑक्सी होम्स सोसायटी है। किसान का आरोप है कि ऑक्सी होम के डायरेक्टर द्वारा सोसाइटी का गंदा पानी व मल मूत्र पाइपलाइन के जरिए उसके खेत में छोड़ा जा रहा है। खेत में भरे गंदे पानी से कई प्रकार की संक्रमित बीमारियां फैलने का अंदेशा है। किसान ने इसके विरुद्ध संबंधित अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..