वेनेज़ुएला के भविष्य के निर्धारण का हक़ केवल इस देश की जनता को हैः ट्रम्प को पुतीन की चेतावनी

आफताब फारुकी
रूस के राष्ट्रपति ने अपने अमरीकी समकक्ष को सचेत किया है कि वेनेज़ुएला के भविष्य के निर्धारण का अधिकार केवल इस देश की जनता को हासिल है।

अमरीका व रूस के राष्ट्राध्यक्षों ने अपनी टेलीफ़ोनी वार्ता में इसी तरह माॅस्को, बीजिंग व वाॅशिंग्टन के बीच नए त्रिपक्षीय परमाणु समझौते के बारे में भी विचार विमर्श किया। ट्रम्प ने इस वार्ता के बाद ट्वीट करके रूसी राष्ट्रपति के साथ टेलीफ़ोनी वार्ता को “लम्बा व अच्छा संवाद” बताया और कहा कि रूस और चीन के साथ अमरीका का इकट्ठा होना बहुत अच्छी बात है। ज्ञात रहे कि अमरीका ने 2 फ़रवरी को मध्यम दूरी के परमाणु मीज़ाइलों की संधि आईएनएफ़ निलंबित कर दिया था।











