इलाहाबाद विश्वविद्यालय – अमित शाह को काला झंडा दिखाने वाली छात्रा हुई निलंबित, जाने क्या बताया विश्वविद्यालय प्रशासन ने कारण

तारिक खान
प्रयागराज. क़रीब एक साल पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को काले झंडे दिखाकर चर्चा में आईं इलाहाबाद विश्वविद्यालय की शोध छात्रा नेहा यादव को विश्वविद्यालय प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। नेहा यादव पर अनुशासनहीनता के तमाम आरोप लगे हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रोफ़ेसर रामसेवक दुबे ने मीडिया से बात करते हुवे बताया है कि नेहा यादव सिर्फ़ दो साल से ही यहां की छात्रा हैं, लेकिन इस दौरान उनके ख़िलाफ़ अनुशासनहीनता की कई शिकायतें मिली हैं। छात्रावास में अनुशासनहीनता करना और कराना इनका काम है। देर रात छात्रावास में जाना, गार्ड्स से दुर्व्यवहार करना जैसे तमाम आरोप हैं। ये पहला मामला है जबकि 70-80 छात्राओं ने किसी के ख़िलाफ़ लिखित शिकायत दी है।













