ट्रक व कार में भिड़न्त, कार चालक की मौत

उमेश गुप्ता/हरिलाल प्रसाद
बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत बिल्थरारोड-सिकन्दरपुर राजमार्ग पर शनिवार की प्रातः करीब 10.30 बजे ग्राम हल्दीरामपुर चट्टी के पास एक ट्रक नं. यूपी 61 टी 8699 व होंण्डई कम्पनी की छोटी चार पहिया कार में भिड़त हो गयी। जिसके कारण छोटी चार पहिया वाहन के चालक पवन उर्फ झुमकलाल खरवार (30) पुत्र बैकुण्ठ खरवार निवासी ग्राम तेन्दुआ थाना सिकन्दरपुर की मौत हो गयी।

जहां चिकित्सक ने जांचो उपरान्त मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गये थे। घर की आयी महिलाओं का रोते-रोते बुरा हाल हो गया था। सूचना पाकर चैकी प्रभारी सीयर देवेन्द्र नाथ दूबे ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु बलिया भेज दिया। घटना के बाद ट्रक को छोड़ चालक फरार हो गया।











