भदोही सांसद डा. रमेश चंद्र बिन्द ने लिया शपथ

प्रदीप दुबे विक्की
भदोही। मैं, रमेश चंद्र बिन्द यह शपथ लेता हूं कि…! भदोही के भाजपा सांसद रमेश बिन्द के लोकसभा में मंगलवार को शपथ ग्रहण के दौरान यह शपथ लेते ही भदोही में करीब तीन दशक से कायम मस्त युग खत्म हो गया और बिन्द युग की शुरूआत हो गयी है। जी हां, भदोही लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वांचित भाजपा सांसद रमेश चंद्र बिन्द ने मंगलवार को लोकसभा में जब यह शपथ लिया तो इसके साथ ही तीन दशक से भदोही की सियासत में छाए वीरेन्द्र सिंह मस्त का युग खत्म हो गया और बिन्द युग की शुरूआत हो गयी।












