कलयुग के भाई ने मारी अपने ही भाई को गोली

फारुख हुसैन
लखीमपुर. मामूली विवाद कितना बड़ा रूप ले लेता है इसकी एक बानगी आज देखने को मिली जब भाई ने ही भाई को सिचाई के मामले में गोली मार दिया। हाथ में लगी गोली से घायल भाई को देखकर भी इस कलयुगी भाई का दिल नही पसीजा और उसने धारदार हथियार से उसके सर पर भी वार कर डाला। सुचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा बरामद कर लिया है। घायल को पास के सीएचसी में भर्ती करवाया है. आरोपी भाई मौके से फरार है।

आज जब खेतो में सिचाई को लेकर दुबारा विवाद दोनों भाइयो से शुरू हुआ तो एक भाई ने अपने ही भाई पर अवैध असलहे से गोली चला दिया। गोली घायल के हाथ में लगी। इसके बाद भी उस ज़ालिम कलयुगी भाई को चैन नही मिला और अपना ही खून ज़मीन पर गिरता देख उसका कलेजा भी नही पिघला और उसने धारदार हथियार से घायल के सर पर भी वार किया। मामले की सुचना मिलने पर डायल 100 मौके पर पहुची. घायल को पास के सीएचसी में इलाज हेतु भर्ती करवाया गया है। जहा घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।











