बसपा सांसद अतुल राय ने कोर्ट में लगाई गुहार, जेल में बताया अपनी जान को खतरा

ए जावेद
वाराणसी. दुष्कर्म के मामले में डेढ़ महीने से ज्यादा समय से वांछित घोसी के बसपा सांसद अतुल राय ने 22 जून को वाराणसी की अदालत में समर्पण कर दिया था। जिसके बाद अतुल राय ने गुरुवार को अदालत में दो आवेदन दाखिल किए है। जिसमें उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया है।












