तारिक खान
प्रयागराज/ अजय पाल शर्मा ने जेल में बंद एसआई की बेटी को पढ़ाने की पूरी जिम्मेदारी ली है। प्रयागराज कचहरी गोलीकांड में आरोपी दारोगा शैलेंद्र सिंह बीते चार सालों से जेल में बंद हैं और उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, जब इस बात की जानकारी एसपी अजय पाल शर्मा को हुई तो उन्होंने उनकी पांच साल की बेटी की जिम्मेदारी खुद ले ली। उनके इस कदम पर हर किसी को गर्व हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक चार साल पहले सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह की वकील नबी अहमद ने आरिफ समेत अपने साथियों के साथ मिलकर मॉब लीचिंग की कोशिश की थी। बताया जाता है कि एसआई शैलेंद्र सिंह ने अपनी जान बचाने के लिए नबी अहमद पर गोली चला दी थी जिसमें नबी अहमद मारा गया था और आरिफ घायल हो गया था। यह पूरा मामला आत्मरक्षा का था लेकिन एसआई को आरोपी बनाकर जेल में बंद कर दिया गया था, न तो उसे विभाग से न्याय मिला न ही शासन ने उसकी बात सुनी।
शैलेंद्र की बच्ची का कहना कि वो बड़ी होकर देश की सबसे बड़ी क्रिमनल एडवोकेट बनेगी और सबसे पहले अपने पिता का केस लड़ कर उन्हें न्याय और सम्मान दिलाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…