ब्लॉक स्तर पर किया योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। मंगलवार को बलराम नगर मे ब्लाक स्तरीय पडोस युवा संसद “योगाभ्यास” का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे भारतीय जनता पार्टी की लोनी नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रंजीता धामा ने मुख्य अतिथि के रूप शिरकत की। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा रंजीता धामा का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।


इस अवसर पर रंजीता धामा ने भी सभी के साथ योग के कई आसन लगाये व कार्यक्रम के आयोजकों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विजेंदर त्यागी, संगीता ठाकुर, सभासद राहुल बैसोया, पंडित रमेश चंद शर्मा कार्यक्रम व्यवस्थापक पंडित रवि शर्मा, मंच संचालक सुषमा त्यागी, सरोज सैनी, शिव देव शर्मा, प्रेमचंद मास्टर, धर्मेन्द्र त्यागी, सुनील फ़ौजी, योगाचार्य अनंत पाल गुप्ता एवं स्वाति गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।











