अवैध कारोबार व आपराधिक घटनाएं रोकने के उद्देश्य से किया पैदल मार्च

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने कानून व्यवस्था दुरुस्त करने व क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पैदल मार्च किया। जिसमें सभी चौकी प्रभारियों ने भाग लिया। प्रदेश में लगातार बढ़ रही बलात्कार ,लूट ,छिनैती ,चोरी ,छेड़छाड़ आदि घटनाओं को रोकने हेतु डीजीपी व डीआईजी / एसएसपी के निर्देश पर ट्रोनिका सिटी पुलिस ने गुरुवार शाम को क्षेत्र में पैदल मार्च किया।












