मऊ :पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन व पुलिस के अन्य इकाई के अधिकारी/कर्मचारीगण, पुलिस मित्र पुलिस परिवार के लोग भारी संख्या में प्रतिभाग किए
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक विजय कुमार सिंह द्वारा सभी को संदेश दिया कि योग को प्रतिदिन की दिनचर्या में शामिल करें जिससे आपका जीवन सुन्दर व सरल रहेगा तथा पुलिस विभाग की संघर्षपूर्ण जिम्मेदारियों से लड़ने की ताकत मिलेगी तथा तन मजबूत व मन शान्त रहेगा। साथ ही साथ प्रतिसार निरीक्षक द्वारा पुलिस लाइन के दंगा नियंत्रण उपकरण, मेस आदि का गहनतापूर्वक निरीक्षण किया गया तथा पायी गयी कमियों को जल्द से जल्द ठीक करने हेतु सर्वसम्बन्धित को तथा साफ-सफाई के सम्बन्ध में सम्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..