हाशमी अलखैर फॉउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम हुआ आयोजित

तारिक खान
प्रयागराज. विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर आज बृहस्पतिवार को अटाला ग़ुलाब बाड़ी पार्क में हाशमी अलखैर फॉउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे फूलपुर सांसद श्रीमती केशरी देवी पटेल के नेतृत्व में करीब दर्जन भर पौधे लगाए गए। हाशमी अलखैर फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री रिज़वान राशिद ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हमसभी का कर्तव्य है और इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपण होना उचाहिए। साथ ही पेड़ पौधे की सुरक्षा व संरक्षा भी बेहद जरूरी है।












