धोखाधड़ी से ट्रक से सरिया गायब करने में एक अभियुक्त गिरफ्तार तथा ट्रक बरामद
गौरव जैन
रामपुर / भोट- दिनांक 07-06-2019 को वादी रोहित कुमार गुप्ता निवासी 05 जनकपुरी, बरेली द्वारा थाना भोट, रामपुर पर आकर सूचना दी गयी थी कि दिनांक 29-05-2019 को पटना से 25 टन सरिया खरीद कर ट्रांसपोर्टर रंजीत कुमार द्वारा गाडी सं0 आर जे 14 जी जी 1958 पटना मिल से सरिया लोड होने हेतु लगायी गयी थी। वास्तव में इस गाडी का नम्बर आर जे 14जी ई 7794 था जिसका ड्राइवर सद्दाम था।
ड्राइवर सद्दाम दिनांक 29-05-2019 की शाम को पटना से 25 टन सरिया लोड करके चल दिया था। ड्राइवर द्वारा 25 टन सरिया गायब कर दिया था। इस सम्बन्ध में थाना भोट, पर मु0अ0सं0 – 147/19 धारा 420/ 406/ 411/ 467/ 468/ 471 भादवि पंजीकृत हुआ था। पुलिस के बढते दबाव के कारण एक अभियुक्त सद्दाम द्वारा मा0 न्यायालय में आत्मसर्मपण कर दिया गया था तथा उक्त अभियोग में दिनांक 22-06-2019 को प्रकाश में आये अभियुक्त सगीर उर्फ सरजीत पुत्र रहीस निवासी ग्राम व थाना भोट को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की निशादेही पर उक्त ट्रक को थूनापुर चैराहे से बरामद कर कार्यवाही की गयी।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..