दो बाइक की आमने सामने टक्कर में एक बच्ची व युवक घायल

कमलेश कुमार
अदरी(मऊ) कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा रेलवे क्रासिंग मोड़ शहीद मार्ग पर दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक बच्ची व एक युवक घायल हो गया। उसे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मौके पहुचकर बाइक को कब्जे में ले लिया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुचकर बाइक को अपने कब्जे में ले लिया।











