अज्ञात ट्रक के धक्के से तड़पता रहा ये गोवंश सुबह तक, आखिर तोड़ दिया दम तो भी नही मिली उसके अंतिम संस्कार की किसी को फुर्सत

मुकेश यादव
मधुबन (मऊ): मधुबन थाना क्षेत्र के रामपुर बेलौली चौकी क्षेत्र के समीप मऊ बलिया सीमा से एक फर्लाग पश्चिम में दो दिन पहले किसी अज्ञात ट्रक के धक्का से एक बछड़ा बीती रात मे घायल हो गया था. घायल अवस्था में गोवंश पूरी रात सङक पर छटपटाता रहा. सुबह दस बजे के करीब उसने छटपटा कर दम तोङ दिया.












