कमाल का बिजली विभाग – आठ दिन बाद मिली सोनाडीह फीडर को बिजली, खुद की पीठ थपथपा रहा है विभाग

ए जावेद
बिल्थरा रोड बलिया। एक हफ्ते से हो रहे रिमझिम बारिश व मौसम खराब के कारण से सोनाडीह फीटर की बिजली आठ दिन से थी। रविवार की सुबह मौसम साफ देख कर बिजली विभाग के कर्मचारी व समविदा लाईनमैन व जेई अवधेश के प्रयास से सोनाडीह फीटर की बिजली रविवार आठ बजे रात से संचालित हो गई।

अब आप समझ सकते है कि जब हमें और आपको एक दिन बिजली नही मिलती है तो हमारी क्या स्थिति होती है। एक पुरे फीडर को एक सप्ताह बिलजी नही मिली। लोगो ने एक एक लम्हा त्राहि त्राहि करके काटा होगा। बिजली विभाग खुद का टेंशन दूर करने के लिए मौसम का बहाना बना सकता है। मगर वही शट डाउन जैसी सुविधा भी उपलब्ध है। अगर विभाग के उच्चाधिकारी चाहते तो इलाके की पूरी बिजली सप्लाई पर शटडाउन लेकर तारो को जोड़ा जा सकता था। मगर शायद विभाग के लिए यह एक कथित रिस्क होता। जो विभाग ने नहीं उठाया और एक सप्ताह तक आम जनता को बिजली पानी के लिए तरसा कर रख दिया।











