बाबा को जलाभिषेक की तमन्ना दिल में लेकर घर से निकले हरिलाल, हो रास्ते में ही त्याग दिया प्राण

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। किसकी मौत कहां आ जाय, कौन जानता है। प्रभु की लीला अपरमपार है, उसकी मर्जी को कौन पहचान सकता। हुआ यूं ! कि मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के ग्राम उफरौली निवासी हरीलाल पासवान (65) पुत्र सुकई अपनी पुत्री व ग्राम के लगभग आधा दर्जन लोगों के साथ बाबा धाम जलाभिषेक करने के लिए गुरुवार को जा रहे थे। जिनकी यहां हार्ट अटेक से मौत हो गयी। बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करने की हसरत अधूरी की अधूरी ही रह गयी। परिजन मृतक के शव को रिजर्व साधन से अपने को लेकर चले गये।












