निकाली गयी स्कूल चलो अभियान की रैली

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। स्थानीय शिक्षा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुशहांभाड में सरकार की ओर से चलाये जा रहे स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा जन जागरूकता रैली निकाली गयी। स्कूली बच्चों ने आधी रोटी खाएगे पर रोज पढने जाएगें। नून रोटी खाएगे, हम सब रोज पढने जाएंगे। मम्मी पापा तुम हमें पढ़ावों, हम भी पढ़ना चाहेंगे, के गगनभेदी नारे लगाये। इन गगनभेदी नारों के बीच स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों ने पूरे ग्राम सभा का भ्रमण करके अपने माता पिता व ग्रामवासियों को सरकार के संदेश से अवगत कराया।

इस मौके पर रामाश्रय उर्फ फाईटर यादव प्रधानाचार्य रिजवान अहमद, माधुरी मद्धेशिया, शिक्षा मित्र कनीज़ फातिमा, संतोष यादव आदि मौजूद रहे।











