गोपीगंज की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए सांसद डा. रमेश बिंद ने एमडी से की बात

प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज (भदोही) नगर में विगत दिनों से नजर चल रहे विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए सांसद रमेश चंद्र बिंद ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) से वार्ता करके नगर में जले ट्रांसफार्मरों को प्राथमिकता से लेकर शीघ्र अतिशीघ्र बदलवाने और नगर में सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति करवाने के लिए कहा.












