गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के संचालन पर सख्त हुआ महकमा

प्रदीप दुबे विक्की
भदोही। अभोली विकासखंड के कई गांवो में खंड शिक्षा अधिकारी रविंद्र शुक्ला ने दौरा किया ।इस दौरान क्षेत्र के घमहा ,जगतपुर ,बिसौली कृपालपुर, सहित आधा दर्जन से अधिक गांवो में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर को बंद कराया ,साथ ही स्कूल संचालकों को चेतावनी दी कि दोबारा इस तरह स्कूल संचालन किया गया तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।












