सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज पर लगा ट्रान्सफार्मर धूधू कर जला
प्रदीप दुबे विक्की
भदोही। गोपीगंज,राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगा 250 केवीए का ट्रान्सफार्मर अचानक जलने लगा जिसके कारड अफरा तफरी का माहौल बन गया। लोग इधर उधर भागने लगे, चीख पुकार होने लगी। आस पास गोमती वाले, ठेले वाले अपना सामान छोड़ कर भागने लगे।
वही पर आस पास के हिम्मती नागरिको ने अपनी जान की परवाह न करते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे, इसी बीच कोतवाली की पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी के आ जाने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बगल में हॉस्पिटल और पेट्रोल पंप होने के कारण बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। परन्तु कुछ हुआ नही। आग पर काबू पाने के लिए प्रमुख रूप से रियाज खान, राजा खान, एजाज अली, कौशल अली, सूर्य प्रकाश पांडे, संतोष यादव, आदि लोग आग को बुझाने में प्रयासरत रहें।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..