करंट लगने से महिला झुलसी

प्रदीप दुबे विक्की
औराई भदोही। गोपीगंज थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव मे कपड़ा आदि टागने के लिए बाधे ग़ये लोहे की तार मे करंट उतर जाने से गिला कपड़ा डालते समय शांति देवी 28 झुलस गई। इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया गया। राजू बिंद की पत्नी शांति देवी सोमवार स्नान करने के बाद भीगा कपड़ा लोहे के तार पर सूखने के लिए डाल रही थी।












