बाजार में रिटायर अध्यापक को बाइक खड़ी करके सामान खरीदना पड़ा महंगा, बाइक हुई चोरी

प्रदीप दुबे “विक्की”
भदोही. महाराजगंज बाजार में एक रिटायर अध्यापक की बाइक खड़ी करके सामान खरीदना पड़ा महंगा चोरों ने बाइक उड़ाया. घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमावर्ती जनपद मिर्ज़ापुर के चिल्ह थाना क्षेत्र स्थित मटियारी गांव निवासी महादेव तिवारी घर से महरागंज बाजार में सामान लेने के लिए आये थे. खरीदारी के दौरान रमाशंकर गुप्ता के सामने वह अपनी गाड़ी मंगलवार शाम करीब 5 बजे नंबर UP66Y3058 TVS स्पोर्ट्स खड़ी करके सामान लेने लगे. खरीदारी के बाद जब पीछे मुड़े तो बाइक गायब थी।












