3 गौ तस्करो को गिरफ्तार कर 1 गाय की बरामद, भेजा जेल

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। लोनी थाना क्षेत्र के रामेश्वर पार्क में पुलिस की मुस्तेदी से 3 गौ तस्करो को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से हत्या के लिये ले जाई जा रही एक गाय व पीकअप गाड़ी बरामद कर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

तीनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि हम तीनों इस गाय को काटने के लिए राम पार्क एक्सटेंशन ले जा रहे थे कि पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस को तलाशी में पिकअप गाड़ी से 4 रस्से भी बरामद हुए हैं। एसएचओ ने बताया कि बरामद गाय को पुलिस द्वारा डीएलएफ गौशाला भिजवाया एवं गिरफ्तार गौ तस्करों के विरुद्ध गौ हत्या निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।











