गाजियाबाद लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में पुलिस को उस समय सफलता हाथ लगी। जब पुलिस ने चोरी के मात्र 18 घण्टे बाद चोर को मय चोरी के सामान ,चोरी में इस्तेमाल किया गया ऑटो बरामद कर एक अभियुक्त को जेल भेज दिया है। पुलिस फरार 2 अभियुक्त की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार सोमवार की अलसुबह करीब 4 बजे 3 चोर गढ़ी कटैया चौक के पास पुस्ते के नीचे हरदन वाटिका में घुस गये और गार्ड व उसकी पत्नी का मोबाइल फोन ,चांदी की पाजेब तथा मैरिज होम में रखे खाना बनाने आदि के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। एसएचओ सुभाष सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे रामपार्क चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने मय हमराह के सीलमपुर दिल्ली निवासी नोशाद पुत्र समीर को रामपार्क एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से चोरी किया गया सामान ,1 कॉफी मशीन ,3 टप ,1 ढक्कन ,4 लाईट ,1 फूल बरसाने वाला मोटर ,1 सिलाई मशीन व घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद कर जेल भेज दिया है।उन्होंने बताया कि 2 अभियुक्त अभी फरार है ,जिनकी तलाश की जा रही है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..