अवैध तमंचे से खिलवाड़ करने से हुई थी बरकतउल्लाह की मौत, हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। बीते 18 जुलाई को आजाद इन्कलेव पूजा कॉलोनी में हुई बरकत उल्लाह की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के मामले को सुलझाते हुए मात्र 36 घण्टे में 3 हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीनो हत्यारोपी अवैध तमंचे से खिलवाड़ कर रहे थे। जिसमे से चली गोली ने अपनी दुकान पर बैठे दुकानदार की जान ले ली। गोली लगने के बाद हत्यारोपी फरार हो गये थे।

उन्होंने बताया कि तीनों हत्यारोपी शातिर किस्म के अपराधी है। जो अवैध असलाह रखने का शोक रखते थे और लोगो को खुलेआम दिखाकर क्षेत्र में दहशत व्याप्त करने की मंशा रखते थे। एसपी ग्रामीण श्री जादौन ने कहा कि क्षेत्र में ऐसे अपराधी प्रवर्ति के अन्य युवको को भी चिन्हित कर जल्द ही उनके खिलाफ सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।











