ख़राब सड़क, उदासीन अधिकारी, भेट चढ़ी महिला की जान

फारुख हुसैन
पलिया कलां ( खीरी) ।पलिया से भीरा तक गड्ढों से भरी हुई सड़क पर प्रशासन की उदासीनता, अधिकारियों की लापरवाही से लगातार हादसों में लोगों की जानें जा रहीं हैं जिसके चलते एक महिला भी खराब सड़क की भेंट चढ़ गयी।

गभग 3 महीने से अधिक समय से यह सड़क काफी खराब है बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन पलिया ने जिलाधिकारी और लोक निर्माण खंड भाग 3 के अधिशासी अभियंता को भी सड़क ठीक कराने के लिए पत्र लिखा पर कोई सुनवाई नहीं हुई । जनप्रतिनिधियों ने इस सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की पर लोक निर्माण विभाग एवं प्रशासन दोनों कान में तेल डाल कर बैठे हुए हैं। पता नहीं कितने लोगों की जाने जाएंगी और बरसात में यह रास्ता बंद भी हो सकता है।











