लखीमपुर खीरी – संपत्ति विवाद में दो सगे भाईयो की हत्या

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी के हैदराबाद थाना क्षेत्र के पारसड़ीया गाँव मे दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां गाँव मे ही रहने वाले दो सगे भाइयों को हँसिया से काटकर हत्या कर दी गई जिससे पूरे गाँव मे दहशत का माहौल है।
दरअसल हत्या के पीछे ज़मीन को लेकर काफी समय से दो परिवार के बीच विवाद चल रहा था, घटना सुबह की है जब नंदलाल हसिया लेकर अपने खेत पर काम करने जा रहा था तभी घर से कुछ ही दूरी पर आरोपी रामजीत से आमना सामना हुआ और नंदलाल को गालियां देने लगा, जिस पर आपत्ति जताई जिससे नंदलाल की ही हँसिया छीनकर उस पर ही वार करने लगा मौके पर अपने भाई को बचाने पहुंचे अरविंद को भी आरोपी ने हँसिया से वार कर उतारा मौत के घाट उतार दिया, लोगो की मानें तो जमीनी विवाद लगभग 10 वर्षों से चल रहा था ।











