इंतज़ार होने वाला है ख़त्म, सफल रहा ट्रायल, जल्द ही बिजली से दौड़ेगी कानपुर-कन्नौज के बीच ट्रेने

ज्ञानेन्द्र दुबे
कन्नौज – कानपुर से कन्नौज के बीच इलेक्ट्रिक पवार के द्वारा किये गए सफल ट्रायल से इलेक्ट्रिक ट्रेन जल्द ही दौड़ने लगेगी। कानपुर से कन्नौज तक इलेक्ट्रिक रेलवे लाइन का काम पूर्ण को चुका है। इलेक्ट्रिक लाइन होने से कन्नौज के लोगों में काफी खुशी है।

लंबे सफर के लिए कालिंद्री एक्सप्रेस के आलावा कन्नौज से कोई भी दूसरी ट्रेन नहीं है। इलेक्ट्रिक लाइन होने से सबसे ज्यादा फायदा व्यापारियों को होगा। व्यापारियों का समय भी बचेगा और इलेक्ट्रिक लाइन होने से इस पर लोकल ट्रेन चालू हो जाएगी। जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी आराम हो जाएगी और रेलवे के राजस्व में काफी बढ़ोतरी होगी। वही रेलवे के वरिष्ठ विधुत मंडल इंजीनियर ने बताया आज पावर के इंजन का ट्रेल सफल रहा है। और जल्द ही इस रूट पर इलेक्टिक इंजन से चलने वाली ट्रेन चलेगी।











