तीन बार मुख्यमंत्री, एक बार राज्यपाल और एक बार सांसद रही शीला दीक्षित का रुक गया सांसो का सफ़र, आकस्मिक मौत से कांग्रेस में शोक की लहर

आदिल अहमद
नई दिल्ली. दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित का निधन हो गया। पूर्व सीएम की आकास्मिक मौत से पार्टी में शोक की लहर है। कांग्रेस ने शीला दीक्षित के निधन पर शोक प्रकट किया है। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से आज दोपहर 3 बजकर 15 मिनट उनका निधन हुआ। शीला दीक्षित के निधन के बाद उनके आवास पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहीं थी और अस्पताल में भी भर्ती थीं।












