जल संचय एवं जल संरक्षण हेतु लिया शपथ

विकास राय
गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील के सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन कर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने तहसील के अधिकारियों एवम कर्मचारियों को जल संचय एवं जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाया।

हम सभी लोग आज यह संकल्प लें की हम एक एक बूंद जल का संचय एवम संरक्षण करेंगे।पानी बर्बाद नहीं करेंगे।इस शपथ समारोह में तहसीलदार घनश्याम. तहसीलदार न्यायिक श्रीधर चौरसिया. राजेश कुमार के अलावा तहसील के कर्मचारी एवम सभी लेखपाल उपस्थित रहे।











