भारतीय वायु सेना के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ितों हेतु राहत कार्य

आफताब फारुकी
प्रयागराज। बिहार सरकार के अनुरोध पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दरभंगा, सीतामढ़ी तथा मधुबनी जिलों में बाढ़ पीड़ितों को सहायता प्रदान करने के लिए मध्य वायु कमान, (प्रयागराज) ने दरभंगा में दो हेलीकॉप्टरों को तैनात कर दिया है। उत्तरी बिहार में निरंतर हो रही वर्षा के कारण इन तीनों जिलों में कई स्थानों पर नदी के तटबंध टूट गये हैं जिससे लगभग 10 लाख परिवारों के लिए विषम परिस्थिति उत्पन्न हो गई है।












