ज्ञानेंद्र दुबे
सौरिख (कन्नौज). कच्चे मकान की दीवाल भरभराकर गिर गई जिसमे चाय पी रहा बालक दब गया तेज आवाज सुनकर बाहर अपने पति को चाय देने गयी मृतक की मां अंदर आयी नजारा देखकर चिल्लाने लगी जिसको सुनकर पड़ोसी दौडपडे मलबे में दबे हुए लड़के को बाहर निकाल कर डॉक्टर के यंहा ले गए जंहा उन्होंने मृत घोषित करदिया घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे उपजिलाधिकारी ने हरसम्भव मदद दिलाने का आश्वासन देते हुए लेखपाल रिपोर्ट बनाने के लिए कहा और छिबरामऊ पुलिस को घटना की जानकारी फोन पर दी।
सौरिख बिकास खण्ड की ग्राम पंचायत जाफराबाद में नित्य की भांति चाय बनाकर अपने बड़े बेटे देवेश को पीने के लिए देकर वह अपने पति रामवीर कठेरिया को देने के लिये बाहर आगई और मृतक वंही बैठ कर चाय पीने लगा तभी खड़ी कच्ची दीवाल भरभराकर गिर गईं जिसमे देबेश पुत्र रामवीर कठेरिया उम्र 9 बर्ष दब गया दीवाल गिरने की आवाज सुनकर मृतक की माँ उमा घर के अन्दर आयी दीवाल पलटी देख वह जोर जोर से रोने लगी
आवाज सुनकर पड़ोसी लोग घर के अंदर आगये और दीबाल के मलबे में दबे देवेश को बाहर निकाल कर छिबरामऊ में प्राइवेट अस्पताल ले गए जंहा डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी गौरव शुक्ला से प्रधान द्वारा प्रधानमंत्री आवास न देने की शिकायत करते हुए कहा कि यदि आवास मिलगया होता तो यह घटना नही होती।यह भी बताया कि मृतक देवेश की मां उमा व पिता रामवीर कठेरिया दोनो ही बिकलांग है।भूमहींन होने कारण मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते है।मृतक सबसे बड़ा था।दूसरे नंबर के बेटे कानाम अंगद उम्र 7बर्ष, छोटे बेटे का नाम बच्चू है।घटना के बाद से माँ उमा व परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…