कानपुर – बकरा कारोबारी के आँख में मिर्ची झोक कर 19 लाख की लूट का सफल खुलासा, मास्टर माईंड हिरासत में

आदिल अहमद/ मोहम्मद कुमैल
कानपुर। कानपुर के बिठुर में पिछले दिनों हुई बकरा कारोबारी के आँख में मिर्ची पाउडर डाल कर 19 लाख की लूट का आज कानपुर पुलिस ने सफल खुलासा करते हुवे घटना के मास्टरमाईंड मीरपुर कैंट निवासी अजय पुत्र रामप्रसाद को गिरफ्तार कर लूट के 3.23 लाख रुपयों और एक अदद देसी तमंचा माय कारतूस बरामद किया था।

घटना का खुलासा करने वाली टीम में थाना प्रभारी नजीराबाद मनोज रघुवंशी, थाना प्रभारी मूलगंज शरीफ खान, थाना प्रभारी कल्याणपुर अश्वनी पांडे, निरीक्षक दिनेश यादव, थानाध्यक्ष शिवराजपुर प्रदीप यादव, एसआई मंसूर अहमद, थानाध्यक्ष बिठूर विनोद कुमार सिंह, एसआई पुष्पराज, कांस्टेबल परशुराम आदि शामिल थे।











