कौशाम्बी – नो हेलमेट, नो फ्यूल का चलाया पुलिस अधीक्षक ने अभियान

तब्जील अहमद
कौशाम्बी. नो हेलमेट नो पेट्रोल पेट्रोल अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी प्रदीप गुप्ता एवं क्षेत्राधिकारी मंझनपुर सच्चिदानंद पाठक द्वारा पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया गया एवं पेट्रोल पंप में कार्यरत कर्मचारियों को चेतावनी दी कि बगैर हेलमेट किसी दो पहिया वाहन चालक को पेट्रोल न दे। इस दौरान मंझनपुर स्थित पेट्रोल पंप पर रूक कर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी और क्षेत्राधिकारी मंझनपुर ने बिना हेलमेट चालकों को जागरूक किया।












