तालाब की ज़मीन पर हुआ अवैध कब्ज़े पर चला सरकारी बुलडोज़र

तब्जील अहमद
करारी। रिजवी कॉलेज के पास तालाबी नम्बर में मकान बनाने के लिए बनाई गई चहारदीवारी को एसडीएम नाप कराकर ढहवा दिया। एसडीएम की इस कार्रवाई से अन्य अवैध कब्ज़ाधारकों हड़कंप मच गया है।

डीएम के निर्देश पर गुरूवार को सदर एसडीएम सतीश चंद्र ईओ अंजनी मिश्रा व नायब तहसीलदार व दो लेखपालों के साथ मौके पर पहुंचे। जमीन की पैमाइस कराया गया तो इस तालाबी भूमि में से छह विस्वा भूमि पर अवैध कब्जा पप्पू द्वारा किया गया था। एसडीएम ने जेसीबी बुलाकर चहारदीवारी गिरवा दिया गया। ईओ अंजनी निश्रा ने बताया कि अभी और कुछ लोगों ने कस्बे के तालाबो,नालों बंजर भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। इनको भी चिन्हित कर शीघ्र रिपोर्ट भेजकर गिरवाया जायेगा।











