अंतर्राष्ट्रीय न्याय अदालत देगी कुलभूषण जाधव प्रकरण में 17 को फैसला

आफताब फारुकी
नई दिल्ली: पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव की किस्मत का फैसला आने वाला है। हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत (आईसीजे) ने गुरुवार को कहा कि वह भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव से संबंधित मामले में 17 जुलाई को अपना फैसला सुनाएगी। वे इस समय पाकिस्तान की जेल में बंद हैं। भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी जाधव को 2016 में बलूचिस्तान से गिरफ्तार किया गया था और पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने 2017 में उन्हें जासूसी और आतंकवाद के आरोप में मृत्युदंड की सजा सुनाई थी।

अंतरराष्ट्रीय अदालत ने फरवरी में चार दिन की सुनवाई की थी जिसमें भारत और पाकिस्तान दोनों ने अपनी अपनी दलीलें रखी थी। भारत ने आईसीजे से जाधव की मौत की सज़ा को रद्द करने तथा उनकी तुरंत रिहाई का आदेश देने का अनुरोध किया है।











