लखीमपुर खीरी। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक खीरी की अध्यक्षता में सावन माह के दौरान गोला गोकर्णनाथ खीरी में आयोजित होने वाले विशाल सावन मेला के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष गोला, अधिशाषी अधिकारी गोला के साथ-साथ क्षेत्र के सम्मानित व गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित हुए।
बैठक के दौरान सावन माह में होने वाली भक्तों की भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा-व्यवस्था सहित आयोजन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं जैसे सुगम व सुरक्षित यातायात संचालन हेतु रुट डाईवर्जन, सम्पूर्ण व्यवस्था पर निगरानी हेतु ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल, भक्तों के आने-जाने वाले रास्तों पर पर्याप्त पुलिसबल की ड्यूटी, लाउडस्पीकर के माध्यम से महत्वपूर्ण सूचनाओं का प्रसारण, पुलिस व आम नागरिकों की मदद से पुलिस मित्र बनाना आदि विषयों पर विचार विमर्श करते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए। तत्पश्चात सम्पूर्ण मंदिर परिसर का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का भौतिक निरीक्षण भी किया गया।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..