बार एसोशिएसन चुनाव में सचिव पद के लिये ओमेश्वर त्यागी ने किया नामांकन

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। बुधवार को बार एसोसिएशन ग़ाज़ियाबाद के वार्षिक चुनाव में सचिव पद हेतु ओमेश्वर त्यागी एडवोकेट ने सैकड़ो अधिवक्ताओं की भीड़ के साथ अपना नामांकन प्रस्तुत किया। ओमेश्वर त्यागी के साथ भीड़ का आलम यह था कि पूरा बार रूम खचाखच भरा हुआ था तथा बाहर प्रांगण में भी खड़े होने की जगह तक नहीं थी। ओमेश्वर त्यागी को सर्वसमाज का समर्थन मिल रहा है लोनी के भी अधिकांश अधिवक्ता साथ उनके साथ दिखाई दिये।












