पति ने झगड़े के बाद पत्नी के सर में ईंट मारकर की हत्या, फरार

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। लोनी कोतवाली मिर्जा गार्डन कॉलोनी में शनिवार रात पति ने झगड़े के बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के परिजनों की सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम पर भेजा।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। तभी तीनों बच्चे नीचे घर में खेल रहे थे। इसके कुछ देर बाद बच्चे छत पर पहुंचे तो उन्होंने अपनी मां को लहूलुहान पड़ा हुआ देखा। बच्चों ने इसकी सूचना पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों ने रात करीब साढे़ दस बजे घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसएचओ ने बताया कि झगड़ा किस बात पर हुआ है। इसकी जांच की जा रही है। मृतका के परिजनों को मौत की सूचना दी है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश की जा रही है।











