मंडोला में बंदरो का आतंक चरम पर : बुजुर्ग किसान को बंदरों ने बनाया निशाना किया घायल

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। मन्डोला गांव में बंदरों का आतंक चरम पर है। पिछले कुछ दिनों में ही बंदरो ने करीब आधा दर्जन महिला बच्चो सहित बुजुर्गों को घायल कर चुके है। आरोप है कि प्रशासन को जानकारी के बाद भी कोई कार्यवाही नही की जा रही है।जानकारी के अनुसार मंडोला विहार योजना से प्रभावित बुजुर्ग किसान को सत्याग्रह स्थल पर ही बंदर ने घायल कर दिया।












