करेंट की चपेट में एक युवक की मौत

कमलेश कुमार
अदरी(मऊ) कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी नगर पंचायत मुहल्ला बाग वार्ड 3 में मंगलवार की सुबह करेंट के चपेट में आ जाने से एक युवक की मौत हो गई। मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय तहजीब पुत्र समीम अदरी नगर पंचायत के पीछे एक घर मे पॉवर लूम चलाने जा रहा था कि रास्ते मे नीचे खेत मे पानी लगा होने के कारण दीवार पकड़कर जा रहा तभी पैर फिसल गया और आचानक ऊपर नंगी केबिल पकड़ा गयी।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। समीम के आठ पुत्र में दूसरे नम्बर का तहजीब की मौत से घर में परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। उसकी मौत के बाद पत्नी, मां, पिता समेत परिजनों में चीख पुकार मची है। युवक की मौत से नगर पंचायत भी शोक मे डूब गए।











