देखे वायरल वीडियो – यूपी में बाघिन हुई मॉब लिंचिंग, ग्रामीणों ने लाठी से पीट- पीटकर मार डाला

हरमेश भाटिया
बरेली. उत्तर प्रदेश में अभी तक इंसान ही मोब लीचिंग के शिकार हो रहे थे। मगर अब बात इंसानी हद को पार करते हुवे बेजुबान जानवरों तक पहुच गई है। इस भीड़ तंत्र ने इस बार एक बाघिन को लाठियों से पीट पीट कर अधमरा कर दिया। रात भर बाघिन वही पड़ी कराहती रही और बेलौस वन विभाग इसकी फिक्र न करके नर्म मुलायम बिस्तर में सोता रहा। सुबह तड़प कर बाघिन ने अंततः प्राण त्याग दिये।
सुबह जब बाघिन तड़प कर मर गई और उसका वीडियो वायरल होने लगा। इसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर स्थानीय प्रशासन की खिचाई से नींद से जागे वन विभाग ने अज्ञात लोगो के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज करवाया है। वायरल वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि किस तरह भीड़ लाठियों से बाघिन को घेर कर मार रही है। यही नही वीडियो बनाने वाले शख्स ने वीडियो के साथ रनिंग कमेंट्री भी किया है। जिसमे आरोप लगाया जा रहा है कि कथित रूप से बाघिन ने कुछ ग्रामीणों पर हमला कर दिया था जिससे ग्रामीणों ने उत्तेजित होकर यह घटना को अंजाम दे बैठे। यही नही वायरल वीडियो में इस बात का भी तस्किरा है कि मौके पर डायल 100 के सिपाही आये हुवे है। मगर वीडियो में पुलिस कर्मी कही नज़र नही आ रहे है।


नोट – वायरल वीडियो की सत्यता को PNN24 न्यूज़ प्रमाणित नही करता है.











