बलदवे वैदिक इंटर कालेज में मेधावी छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी नगर के बलदेव वैदिक इंटर कालेज में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दुधवा टाइगर रिजर्व के एफ डी संजय पाठक रहे और विशिष्ट अतिथि के रूप में निवर्तमान डिप्टी डायरेक्टर दुधवा टाइगर रिजर्व के महावीर कौजलगि और वन क्षेत्राधिकारी पलिया ओ पी सिंह रहे।

वन महोत्सव के अन्तर्गत कालेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी हुआ जिसमें सभी ने प्रतिभाग किया और साथ ही छात्र छात्राओं को वनों के महत्व को समझा कर वृक्षारोपण करने का संकल्प भी दिलाया गया।इस मौके पर नगर से आये सम्मानित अतिथिगण और कालेज के प्रबंधक गोविन्द गर्ग और उप प्रबंधक राजेश भारती सहित कालेज के समस्त स्टाफ मौजूद रहा।











