पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा किया गया मन्दिरों का भ्रमण
गौरव जैन
रामपुर – जैसा कि विदित है कि वर्तमान समय में श्रावण माह चल रहा है। श्रावण माह में पडने वाली शिवरात्रि व प्रत्येक सोमवार को काफी संख्या में कावडियों द्वारा नदियों से जल लाकर शिव मन्दिरों में चढाया जाता है, साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा भी शिव मन्दिरों में जल चढाया जाता हैं। जिसमें मन्दिरों में काफी संख्या में भीड-भाड बढ जाती हैं।
भीड-भाड के दृष्टिगत आज पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मिलक क्षेत्र के ग्राम रठोण्डा में स्थित शिवमन्दिर एवं थाना सिविल लाईन क्षेत्र के ग्राम भमरव्वा में स्थिति शिव मन्दिर में सुरक्षा व्यवस्था आदि का जायजा लिया गया। साथ ही कावडियों के आने व जाने वाले रास्तों का भम्रण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया और डयूटी पर लगे पुलिस बल को चैक किया गया तथा संबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी मिलक, प्रभारी निरीक्षक थाना मिलक एवं थाना सिविल लाइन आदि मौजूद रहे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..