वायरल हुआ आरपीएफ अधिकारी का जारी पत्र, कहा कश्मीर में बिगड़ सकते है हालात, 4 महीने के राशन इकठ्ठा कर ले

करिश्मा अग्रवाल
श्रीनगर: आरपीएफ के एक अधिकारी का पत्र आज सोशल मीडिया पर वायरल होने से राजनैतिक गलियारे में हडकम्प मच गया है। पत्र में घाटी की कानून व्यवस्था बिगड़ने की संभावना व्यक्त किया गया है। जिसके मद्देनज़र कई सलाह भी दिया गया है। इस पत्र के बाद विभाग में खलबली मच गयी और रेलवे ने शनिवार को स्पष्ट किया कि इस पत्र का कोई आधार नहीं है और इसे जारी करने का संबंधित अधिकारी के पास कोई अधिकार नहीं है।


प्रवक्ता ने कहा कि यह भी स्पष्ट किया जाता है कि इस पत्र को अधिकृत करने वाले प्राधिकार से कोई मंजूरी नहीं मिली थी। आरपीएफ के महानिरीक्षक (एनआर) को स्थिति के आकलन और सुधार के कदम उठाने के लिए भेजा जा रहा है। यह विवाद ऐसे समय में खड़ा हुआ है जब राज्य में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 100 और कंपनियां राज्य में भेजे जाने को लेकर कश्मीरी नेताओं का एक वर्ग केंद्र की आलोचना कर रहा है।
(इनपुट साभार – खबर NDTV)











