ससुराल आये युवक का पत्नी से हुआ झगड़ा तो ट्रेन के आगे कूद दे दिया अपनी जान

तब्जील अहमद
कौशाम्बी। इंसान कितना शार्ट टेम्पर होता जा रहा है इसका एक जीता जागता नमूना तब देखने को मिला जब ससुराल में आये युवक का अपनी पत्नी से घरेलु बात को लेकर झगडा हो गया। बात सिर्फ मामूली सी थी और सभी का पत्नी से मनमुटाव होता रहता है। मगर इसी झगडे को जड़ बना कर युवक ने ट्रेन के आगे आकर जान दे दिया।

मौत की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।











