कौशाम्बी. कौशाम्बी में पश्चिम शरीरा के बेरुवा में बीती रात एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आत्म सुरक्षा की दृष्टिकोण से कट्टा लेकर सो रहा था किसान। अचानक गोली लगने से हुई किसान की मौत। सूचना पर पहुंचे एडिशनल एसपी समेत 3 थाने की फोर्स जांच में रहे जुटेे।
रात में खेत व समरसेबल की रखवाली करने में आत्म सुरक्षा के लिए ज्यादातर किसान लाठी डंडे, तलवार, लेकर तैनात रहते है। कुछ तो अवैध असलहा लेकर भी रखवाली करते है. मगर यही अवैध असलहा उनकी जान का दुश्मन बन जाये तो बात चर्चा की होती है. जनचर्चा के मुताबिक रखवाली के लिए मृतक किसान हमेशा कट्टा व लाठी लेकर जाता था। मृतक किसान के भाई ने थाने पर तहरीर देकर पुलिस जाँच की मांग किया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है और जांच में जुटी है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..